
भाकियू ने डीएम से रखी मांगें
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में बुधवार को हापुड़ जिलाधिकारी अभिषेक पांडे से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें किसानों व मजदूरों की समस्याओं को रखा गया है।उनकी मांग है कि
हापुड़ जिले में सिंभावली बृजनाथपुर शुगर मिलों में आरपी की नियुक्ति हुई है, हालात खराब है जैसे पहले शुगर मील सीजन बंद होने के बाद 100 करोड़ किसानों को गन्ना भुगतान बकाया होता था लेकिन अब 400 करोड़ है, जबकि गन्ना पराई भी कम हुई है, पहले सिंभावली 45 से 50 तक व बृजनाथपुर 18 करोड़ महीने का गन्ना भुगतान होता था लेकिन यह आदेश अब लागू नहीं है इसे लागू कराया जाए।सभी बिजली घरों की लाइन जो जर्जर है उन्हें ठीक कराया जाए ताकि किसानों को गर्मी के मौसम में सही बिजली मिल सके, वह किसानों की फसल न सुके।हापुड़ जिले में कृषि यंत्रों का टारगेट पूरा नहीं होता है अनुदान पर इसे पूरा कराया जाए।नहरी रजवाहे के पानी की समीक्षा की जाए जिसे सिर से टोल तक पानी पहुंचे।हापुड़ जिले में गैस सिलेंडर घरेलू उपयोग व पेट्रोल पंपों पर जमाखोरों पर कार्रवाई की जाए। साथ में मोनू त्यागी, राजवीर भाटी, अतुल त्यागी, नरेश तोमर, विजेंद्र शर्मा, अरुण राणा आदि उपस्थित थे।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846






























