
कमेटी के नाम पर 20 लोगों से दो करोड़ की ठगी, तीन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में चिटफंड कंपनी के नाम पर करीब दो करोड रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी गजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि गांव के ही चीनू उर्फ प्रेमचंद, बनवारी लाल सैनी और कश्मीरी पत्नी बनवारी लाल सैनी ने ग्रामीणों से कमेटी के नाम पर रुपए जमा कराए थे। प्रत्येक सदस्य को कमेटी पूरी होने पर दो लाख रुपए देने का लालच दिया था। इस कमेटी से करीब 20 लोग जुड़े हुए थे और सभी से नियमित रूप से पैसे जमा कराए जाते थे। पीड़ितों ने बताया कि समय पूरा होने के बाद भी आरोपियों ने रुपए वापस नहीं किए और टालमटोल करते रहे। रुपए मांगने पर आरोपी धमकी देने लगे। कमेटी में शामिल अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर है। ऐसे में पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731






























