
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के पिलर नंबर 131 के पास स्थित एक फैक्ट्री की चिमनी से निकलने वाला काला धुआं लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। आसपास स्थित मोहल्ला बजरंगपुरी, सत्य एंक्लेव, छिद्दापुरी आदि कॉलोनी में रहने वाले लोग बेहद परेशान है जिनका कहना है कि चिमनी के कारण वाहनों पर कालश जम जाती है। सांस लेने में परेशानी होती है जिन्होंने संबंधित विभाग से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
कॉलोनी वासियों ने बताया कि चिमनी से निकलने वाला काला धुआं सांसों पर भारी पड़ रहा है। इस काले धुएं की वजह से लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा कर बच्चों और बुजुर्गों पर असर पड़ रहा है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि इस जहरीले धुएं पर शिकंजा कसा जाए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






























