
हापुड़ सहित कई जनपदों में तमंचे सप्लाई करने वाला बिजनौर में पकड़ा गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ सहित अमरोहा व बिजनौर जनपदों में तमंचे- पिस्टल सप्लाई करने वाले गिरोह का बिजनौर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ये हथियार अमरोहा में बनाए जाते थे, तो एजेन्ट के माध्यम से अन्य जनयदों में बदमाशों को बेचे जाते थे।
बिजनौर के अपर पुलिस अधीक्षक देहात प्रकाश कुमार ने सोमवार को बिजनौर पुलिस लाइन में पत्रकारों को में बताया नगीना क्षेत्र में पांच मार्च को शिवालय हेल्थ केयर सेंटर में डॉ. राजकुमार की हत्या के मामले में गिरफ्तार शूटर छोटू उर्फ विकास ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने हत्या में प्रयुक्त तमंचा धामपुर के गांव मधी निवासी आर्यन उर्फ राजन से लिया था। थाना नूरपुर, धामपुर और स्योहारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजन से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि अमरोहा के मोहल्ला नई वस्ती निवासी अमीरुद्दीन उर्फ आरिफ अपने घर में अवैध हथियार बनाने और उनकी मरम्मत का काम करता था। वह अपने भरोसेमंद लोगों के माध्यम से बिजनौर और आसपास के जिलों में इन हथियारों की सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार आरिफ हथियार बेचने नूरपुर क्षेत्र में आया था, जहां पुलिस ने फतियाबाद रोड के पास से उसे दो साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343






























