
👁 51 views Views
तेज बुखार के कारण युवक की मौत से परिजनों में कोहराम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा के मोहल्ला भद्रान में 20 वर्षीय युवक अरमान पुत्र वकील की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि रविवार को अरमान की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे तेज बुखार और कमजोरी की शिकायत हुई। परिजन उसे हापुड़ के अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन सोमवार की सुबह युवक की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





























