
भाई के साथ जा रही बहन पर की अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर भाई पर हमला
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि वह अपनी बहन के साथ कहीं जा रहा था कि रास्ते में उसके गांव के ही रहने वाले एक युवक ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन को देखकर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब पीड़िता के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित पर हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला सात मार्च की रात करीब 8:00 का है जब युवक अपनी बहन के साथ घर से बाहर आवश्यक काम के लिए जा रहा था। जैसे ही वह शमशान घाट के पास पहुंचे तो गांव के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन पर टिप्पणी की। विरोध करने पर मां-बहन की गाली देकर जमकर मारपीट की। पीड़िता का भाई इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL
NH-09, Delhi Hapur Road, Pilkhuwa, Hapur
Admission Open for classes Nursery to 9th and 11th for Academic Session 2026-27
Contact us on email- contactus@vibgyorschool.net
Contact No. 09027474537, 0122-2321162
Http://www.instagram.com/vibgyorintl




























