
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान पत्थराव भी हुआ। करीब आधा दर्जन लोग इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी। चिकित्सकों ने चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मारपीट के दौरान एक पक्ष से विनय पुत्र शेर सिंह, मनीष पुत्र शेर सिंह, सीमा पत्नी संजय सिंह और दूसरे पक्ष से आशीष पुत्र नीरज, मनीष पुत्र जयकरण, आकाश पुत्र कपिल कुमार घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जिनमें से चार को मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012
























