
हापुड़: नशे में धुत होकर उत्पात मचाने वालों की पुलिस ने निकाली हेंकड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की गढ़ रोड पर कुछ युवकों ने नशे में धुत होकर युवती के साथ-साथ अभद्रता की। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया और हालातों को काबू में किया। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही।
बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने होली के दिन बुधवार को शराब के नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाया, राहगीरों को परेशान किया। इसी बीच एक युवती को आरोपियों ने निशाना बनाया और उसके साथ नशे में धुत होकर छेड़खानी शुरू कर दी। शोर सुनकर लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर तत्काल कार्रवाई करते हुए हापुड़ कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद सभी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने की मिन्नतें करते रहे। पुलिस ने तुरंत आरोपियों को पकड़ कर उन्हें कड़ा सबक सिखाया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























