
👁 0 views Views
धौलाना कस्बे के पास बिटोड़ों में लगी आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में मंगलवार की रात तीन बिटोड़ो में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला मंगलवार की रात का है जब धौलाना कस्बे के पास तीन बिटोड़ो में आग लग गई। आग की लफ्टें दूर से देखी जा सकती थी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उसने आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706

























