हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com/): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी आई थी कि बुधवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है।मृतक के मामा दानिश ने बताया कि उनकी भांजी घर आई थी जिसकी बुधवार को तबियत बिगड़ गई। वह बाइक पर भांजे को लेकर अस्पताल जाने लगे लेकिन रास्ते में पेठ लगने के कारण वह काफी देर तक बाजार में फंस गए जिसकी वजह से बच्ची की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी में hr बुधवार को सड़क किनारे बाजार लगता है। बच्ची को दौरा पड़ा था जिसके बाद उसे उपचार की आवश्यकता थी लेकिन बाजार लगने के कारण लगे जाम से परिजन बच्ची को लेकर जब तक अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन करीब 20 मिनट तक जाम में फंसे रहे। परिजनों ने बताया कि जैसे तैसे बाजार से बाइक निकालकर परिजन किशनगंज स्थित अस्पताल में पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में मातम पसरा है।
























