
हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): होली के त्यौहार के अवसर पर खुशियों के उपहार के रूप में प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत 1500 करोड़ की धनराशि से उ०प्र० के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का वितरण मुख्यमंत्री, उ०प्र० योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार, लखनऊ से किया गया।
जिसके अन्तर्गत शनिवार को जनपद हापुड़ में विधायक सदर विजयपाल आढती, श्रीमती रेखा नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष, हापुड़, व जिलाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में 71500 पात्र परिवारों को सब्सिडी प्रदान किया गया। उपरोक्त सब्सिडी से महिलाओं को धुएं से आजादी, स्वास्थ्य पर सकरात्मक प्रभाव तथा पर्यावरण सुधार जैसे सार्थक लाभ प्राप्त हुये। योजनान्तर्गत होली व दिपावली पर निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल की सुविधा पात्र लाभार्थियों को प्रदान की गयी, जिसमें प्रथम चरण (अक्टूबर से दिसम्बर 2025) दिपावली पर आधार प्रमाणित पात्र परिवारों को गैस सिलेंण्डर रिफिल सब्सिडी अंतरित की गयी तथा द्वितीय चरण (जनवरी से मार्च 2026) होली पर आधार प्रमाणित पात्र परिवारों को गैस सिलेंण्डर रिफिल सब्सिडी अंतरित किया जा रहा है। पात्र परिवारों को प्रति रिफिल राज्य सरकार द्वारा 501 रू0 की सब्सिडी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत अनुमन्य है। योजना की पारदर्शिता बनाये रखने हेतु सिलेण्डर रिफिल पर मिलने वाली सब्सिडी का आधार प्रमाणित बैंक खाते मे अंतरण किया गया है।





























