
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव नयाजपुर खैय्या की रहने वाली ज्योति से टेलीग्राम एप के माध्यम से रुपए कमाने का झांसा देकर साइबर ठगोंने 3.19 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया था। ठगे के रुपए वापस न करने पर युवती को ठगी का एहसास हुआ जिसके बाद उसने साइबर क्राइम पुलिस को मामले से अवगत कराया। साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ज्योति ने बताया कि 24 अक्टूबर 2025 को उसके पास टेलीग्राम एप्प के माध्यम से एक मैसेज आया। आरोपियों ने उसे टेलीग्राम पर काम करने से 8 से 15 सो रुपए प्रतिदिन कमाने का झांसा दिया। आरोपियों ने उसकी एक आईडी बनाकर ऑनलाइन काम शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने कंपनी की तरफ से आईडी एक्टिव करने के लिए 9800 मांगे। धीरे-धीरे आरोपियों ने पीड़िता से 3.19 लाख रुपए हड़प लिए। ठगी का एहसास होने पर उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। साइबर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।





























