
बाबूगढ़: हादसे के दौरान ओवरलोड ट्रक के नीचे फंसे बाइक व स्कूटी सवार युवक
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक ने इलाके में जमकर तबाही मचाई। ओवरलोड गन्ने के ट्रक ने पुराने हाईवे पर आगे चल रही स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान स्कूटी और बाइक पर सवार दोनों युवक ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों का रेस्क्यू किया और अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार की रात का है जब गन्ने से लदा एक ओवरलोडेड ट्रक जैसे ही बाबूगढ़ क्षेत्र में उपेड़ा के पास पहुंचा तो पुराने हाईवे पर आगे चल रही स्कूटी और बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान स्कूटी और बाइक पर सवार युवक ट्रक के नीचे फंस गए। ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020






























