
हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को हापुड़ के अतर पुरा चौराहा, गोल मार्केट, रेलवे रोड पर प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आठ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 12,200 रुपए का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हापुड़ की रेलवे रोड और गढ़ रोड पर संचालित दुकानों पर जाकर टीम ने कार्रवाई की और आठ दुकानदारों के यहां से करीब 12 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन पाई गई। इसके बाद 12,200 रुपए का जुर्माना किया गया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























