गढ़: संतुलन खोने के कारण गंगा में गिरी बच्ची का सीसीटीवी आया सामने












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में 9 साल की एक बच्ची गुरुवार को नारियल पकड़ने के दौरान गंगा किनारे अपना संतुलन खो बैठी जो गंगा में जा गिरी। सूचना मिलने पर गोताखोर, नाविक, पुलिस मौके पर पहुंचे और बच्ची को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन बच्ची का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। बच्ची की बरामदगी के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

बता दें कि 9 साल की शीतल पुत्री हेतराम निवासी कांकाठेर गांव मछली दाना बेचने का काम करती थी। गुरुवार की शाम वह एक नाव से दूसरी नाव पर चढ़कर जा रही थी। तभी उसने एक नारियल गंगा में आता देखा तो उसे पकड़ने की कोशिश की जिसके बाद वह संतुलन खो बैठी और गंगा में जा गिरी। गहरे पानी में जाने के कारण बच्ची का कोई सुराख हाथ नहीं लगा। इसके बाद बच्ची की तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी भी सामने आया है।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010










  • Related Posts

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    🔊 Listen to this ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनफद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक…

    Read more

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    🔊 Listen to this हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को हापुड़ के अतर पुरा चौराहा, गोल मार्केट, रेलवे रोड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला
    error: Content is protected !!