
बाबूगढ़: रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैक्टर ने गाड़ी को मारी टक्कर
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में कुचेसर चौपला के पास चौधरी फार्म के सामने स्थित कट पर रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही अमेज गाड़ी में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया जबकि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है जब अध्यापक अंशुल चौधरी पुत्र जितेंद्र चौधरी निवासी मोदीनगर गाजियाबाद, आकांक्षा शर्मा पत्नी विनीत कौशिक निवासी मोदीनगर गाजियाबाद और निधि पत्नी अजय निवासी मोदीनगर गाजियाबाद गाड़ी में सवार होकर अमरोहा से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कुचेसर चौपला के पास पहुंचे तो सामने से रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैक्टर ने गाड़ी में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























