
अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों ने मिठाई की दुकान पर छापा मार कर मिलावटी मिठाई को सड़क किनारे रखे कूड़ेदान में डलवा दिया। लोगों ने डस्टबिन से मिठाई निकाली और अपने अपने घरों को ले गए। लोगों के कूड़ेदान से मिठाई निकलते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कायदे में गड्ढा खुदवा कर उसमें मिठाई को नष्ट कराया जाता लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग के लापरवाह अधिकारियों ने कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता की है जिसकी वजह से जिम्मेदारों की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामला गुरुवार की रात का है जब हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर खाद्य विभाग के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने एक दुकान से मिलावटी मिठाई को कूड़ेदान में डलवा दिया। कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों ने औपचारिकता की जिसके बाद आसपास खड़े लोगों ने इस दृश्य देखा। अधिकारियों के जाते ही लोगों ने कूड़ेदान से मिठाई निकाली और अपने-अपने घर ले गए जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने खानापूर्ति से करने वाले अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012





























