बाबूगढ़: घेर में कूमल कर आठ बकरियां की चोरी












बाबूगढ़: घेर में कूमल कर आठ बकरियां की चोरी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव वनखंडा में बुधवार की तड़के बेखौफ चोरों ने घेर की दीवार में कूमल कर आठ बकरियां चोरी कर ली और फरार हो गए। वारदात के दौरान उपरी मंजिल पर सो रहे दंपति की आँख खुल गई जिन्होंने तीन नकाबपोश बदमाशों को बकरियां चोरी कर गाड़ी में लादते हुए देखा। शोर सुनकर ग्रामीण जागे तो आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पड़ोसी घरों की बाहरी कुंडी पहले ही लगा दी थी जिससे कोई बाहर ना निकल सके और वह आसानी से फरार हो गए। मामले की जांच जारी है।

गांव वानखंडा निवासी पप्पू पुत्र लीला बकरी पालन कर परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार की रात वह अपनी पत्नी सावित्री के साथ घेर की ऊपरी मंजिल पर सो रहा था। तभी बुधवार की तड़के करीब 3:00 बजे चोरों ने दीवार में कूमल कर भीतर प्रवेश किया और नीचे बंधी आठ बकरियां खोलकर बाहर गाड़ी में लाद ली। शोर सुनकर दंपति ने शोर मचाया तो चोर तेजी से भागने लगे। बताया जा रहा है कि चोरों ने कई घरों के बाहर की कुंडी बंद कर दी जिससे कोई निकल ना सके। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार चोरों की तलाश शुरू कर दी।

Mutual Fund SIP व Stock Market में इन्वेस्टमेंट सर्विस के लिए संपर्क करें:

Rishabh Verma

☎️ 9720669699

Add:- Arjun Nagar Delhi Road Hapur









  • Related Posts

    किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्र

    🔊 Listen to this किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्रहापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने एचपीडीए द्वारा किसान हित में कराए गए कार्यों के प्रति…

    Read more

    दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

    🔊 Listen to this दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्र

    किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्र

    दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

    दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

    बस में चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    बस में चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    बाबूगढ़: हादसे में घायल बाइक सवार की बाइक को चोरों ने चुराया

    बाबूगढ़: हादसे में घायल बाइक सवार की बाइक को चोरों ने चुराया

    गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए

    गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

    जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
    error: Content is protected !!