शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी












शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों पर भाजपा सरकार द्वारा तथाकथित यौन शोषण के आरोप पर FIR दर्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी की।

बुधवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी नगरपालिका परिषद स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए। जहाँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों पर भाजपा सरकार द्वारा तथाकथित यौन शोषण के आरोप पर FIR दर्ज करने के विरोध में जमकर नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी ईला प्रकाश को सौंपा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार सही बात सुनना नहीं चाहती, जो उन्हें सही सुझाव देता हैं, उनकी बात को दबाती हैं। उन्होंने कहा कि इसी हठधर्मिता के चलते प्रदेश सरकार द्वारा शंकराचार्य के विरुद्ध मुखर होकर उन्हें अनायास परेशान और प्रताणित किया जा रहा हैं।

कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के पुण्य अवसर पर पुलिस द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों को पहले इस तानाशाह भाजपा सरकार ने स्नान करने नहीं दिया, उनके साथ आये बटुकों की चोटी खींचकर उन्हें अपमानित करते हुए थाने में ले जाकर प्रताणित करने का कार्य सरकार की सह पर किया गया। वहीं अब ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज कराई गई हैं।

शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा है कि योगी सरकार शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी को सनातन विरोधी और उनकी छवि को धूमिल करने पर अमादा हैं। जिसे कांग्रेस जन कतई स्वीकार नहीं करेगा और सड़क पर उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेगा।

कांग्रेस जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों पर लगे तथाकथित आरोपों में उच्च स्तरीय जांच कर न्याय दिलाने की मांग की हैं। कांग्रेस जनों ने कहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी ही पार्टी की सरकार द्वारा की गई कार्यवाही पर न्यायसंगत जवाबदेही लेनी चाहिए।

इस दौरान पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, SC ST प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, विधि प्रकोष्ठ जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला चेयरमैन पदम सिंह साहनी, डालचंद, पूर्व सभासद एजाज अहमद, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद जाटव, अशोक शर्मा भारतीय, अशोक शर्मा भारतीय, ब्लॉक अध्यक्ष सरला देवी, अमरनाथ प्रधान, डॉक्टर वीसी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर फराहीम, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी,  सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र नागर, जिला महासचिव गौरव गर्ग, यशपाल ढीलोंर, सुखपाल गौतम, निसार अहमद, एडवोकेट फुरकान, संजय छाबड़ा, कुसुमलता, कपिल शर्मा, लोकपाल सागर, चौधरी पंकज शर्मा, आशा, कविता, पूजा, धर्मेंद्र कश्यप, गोपाल भारती, महबूब अली आदि लोग मौजूद रहे।

होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010









  • Related Posts

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    🔊 Listen to this राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सत्यागृहमंडप, गाँधी स्मृति एंड दर्शन, राजघाट, नई दिल्ली आज…

    Read more

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    🔊 Listen to this पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

    GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

    GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

    बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कृषकों के साथ किया ग्राम चौपाल का आयोजन

    बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कृषकों के साथ किया ग्राम चौपाल का आयोजन

    कुराना टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन

    कुराना टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन
    error: Content is protected !!