
हापुड़: मजीदपुरा की गली नंबर-6 में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा की गली नंबर-6 में गंदगी और जलभराव से लोग बेहद परेशान हैं। हालात यह हैं कि यहां अक्सर पानी भरा रहता है। रमजान के पवित्र महीने में क्षेत्रवासियों ने रोजा रखा हुआ है जो नमाज अदा करने के लिए इस गंदगी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। कई लोग तो गिरकर चोटिल हो चुके हैं जिन्होंने संबंधित से मामले में जल भराव की समस्या को दूर कराने की मांग की है।
मजीदपुरा की गली नंबर-6 के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सड़क पर पानी भरा हुआ है, गंदगी फैली है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र से शीघ्र उनकी समस्या का समाधान किया जाए। समय पर कूड़ा नहीं उठाता जिसकी वजह से हालात काफी ज्यादा खराब होते जा रहे हैं।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020


























