धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू










धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के मसूरी गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र फेस टू में रविवार की देर शाम दो फैक्ट्रियों में भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पहले एक फैक्ट्री में लगी और कुछ ही देर बाद दूसरी इकाई को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर से देखी जा सकती थी। काला धुआं आसमान में उड़ रहा था जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया। गाजियाबाद और हापुड़ से भी दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया। आग के तांडव के आगे हर कोई बेबस दिखाई दिया। हालांकि कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पा लिया गया।

धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी फेस-2 में स्थित रावली पुल के पास स्थित सुशील गुप्ता की कृष्णा जूट फैक्ट्री में रविवार की शाम करीब 7:00 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी। फैक्ट्री में गत्ते के बॉक्स बनाए जाते हैं। अंदर का ज्वलनशील सामान तेजी से आग पकड़ बैठा जिससे आग ने भयानक रूप ले लिया।

बगल में स्थित मनीष गुप्ता की आरसी पॉलीमर फैक्ट्री में भी आग लग गई। इस इकाई में दूध पाउडर पैकिंग के लिए प्लास्टिक के कट्टे बनाए जाते हैं। पीआरवी की सूचना मिलने पर सएफओ हापुड़ अजय शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हापुड़ के साथ-साथ गाजियाबाद से भी दमकल विभाग की मदद ली गई। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई लेकिन फैक्ट्री में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। कच्चा माल और तैयार सामान, उपकरण, फर्नीचर, सारा सामान जलकर राख हो गया जिससे काफी नुकसान हुआ है।

मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559








  • Related Posts

    पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। हापुड़ के व्यस्त चौराहों में से एक तहसील चौराहा पर एक महिला दो बच्चों…

    Read more

    पक्का बाग में अवैध निर्माण

    🔊 Listen to this पक्का बाग में अवैध निर्माणहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पक्का बाग में एक व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है।सूत्र बताते है कि…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

    पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

    पक्का बाग में अवैध निर्माण

    पक्का बाग में अवैध निर्माण

    फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

    जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

    अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

    अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

    हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

    हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है
    error: Content is protected !!