
हापुड़, सीमन / सुरेश जैन (ehapurnews.com): जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने मगंल भवन मे जैन मिलन के क्षेत्र संख्या 5 के क्षेत्रीय अधिवेशन मे कहा कि सम्पूर्ण जैन समाज एकजुट होकर धर्म प्रचार मे जुटे। जैन मिलन मे दिगम्बर, श्वेतांबर, तेरापंथी सभी सामूहिक रूप से जैन धर्म के प्रचार-प्रसार मे जुटे हैं। जैन मिलन की शाखाओ के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र मे धार्मिक सेवा के अनेक प्रकल्प संचालित कर रहे हैं।
क्षेत्र संख्या 5 के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप जैन एडवोकेट ने जैन मिलन के कार्यो की जानकारी दी तथा जैन मिलन के कार्यकर्ताओ से उत्साह पूर्वक अपने क्षेत्रो मे कार्य विस्तार के लिए कहा।
बाहर से पधारे अन्य पदाधिकारियो ने भी अपने विचार रखे।
मनोज जैन, नरेश जैन, अनिल जैन, पंकज जैन,राजीव जैन, मोहित जैन, सुशील जैन,सुधीर जैन, डाoअनिल जैन सहित अनेक जैन मिलन के पदाधिकारी उपस्थित हुए ।

























