
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बेरोजगार नौजवान चोरी-छिपे शराब बेचने के धंधे में लगे हैं, जो शराब के ठेकों से ही शराब खरीदकर वक्त बेवक्त बेचकर आर्थिक लाभ कमाकर खर्च चला रहे हैं।
हापुड़ पुलिस ने अभियान चलाकर तीन ऐसे नौजवानों को पकड़ा हैं जो अवैध रुप से ठेकों से शराब खरीदकर अपने-अपने इलाकों में महंगी शराब बेच रहे थे। पुलिस ने तीनों धंधेबाजों के कब्जे से 58 पव्वे देशी शराब बरामद की हैं।
पुलिस ने शराब के धंधेबाजों हापुड़ के मौहल्ला चन्द्रलोक कालोनी के हरिओम, असौड़ा के सारिक तथा आर्दशनगर के दीपांशु को शराब के साथ पकड़ा हैं।
























