गौशाला के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटी, अनिश्चितकालीन धरना शुरू, आत्मदाह की दी चेतावनी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के गांव भरना में स्थित गौशाला के ऊपर से हाई टेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। गुरुवार को चिंगारी के बाद यह लाइन टूट कर नीचे गिर गई जिससे वहां उपस्थित गौशाला संचालक और गोवंश बाल-बाल बच गए। इसके बाद नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहित चौधरी के नेतृत्व में विद्युत विभाग के खिलाफ अभियान चलाया और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। यह धरना दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है। मोहित चौधरी का कहना है कि पुलिस ने भी उनके साथ अभद्रता की। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री कार्यालय पर आत्मदाह करेंगे। जिला अध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि गांव की गौशाला में लगभग 35 गौवंश संरक्षित हैं जिनकी देखभाल नरेंद्र सिंह व उनका परिवार करता है। गौशाला के ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाइट टेंशन लाइन की जर्जर स्थिति और बार-बार चिंगारी निकलने की शिकायत विद्युत विभाग और हेल्पलाइन नंबर 1912 पर की गई थी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। गुरुवार को लाइन टूटने से बड़ा हादसा टल गया। नाराज ग्रामीणों ने गौशाला के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।








  • Related Posts

    मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली के अन्तर्गत बक्सर के निकट गुरुवार की शाम को सड़क पार कर रही एक महिला को एक मिनी…

    Read more

    मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

    🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): राज्यनिर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीएम अभिषेक पांडेय ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

    मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

    मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

    मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

    राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

    राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    एलायंस का सम्मान समारोह

    एलायंस का सम्मान समारोह

    बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

    बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित
    error: Content is protected !!