
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज गुरुवार से रमजान माह शुरु हो गया। रमजान का प्रथम दिन होने के कारण मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखा। रमजान माह में मुस्लिम भाई खुदा की इबादत करते है।
हापुड़ के पुराना बाजार, सिकन्दर गेट तथा बुलंदशहर पर दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर फैनी, खजला, डबल रोटी, टोस्ट (रस) आदि खूब बिक रहे हैं। बाजार में खजूर व फल आदि भी जमकर बिक रहे हैं।
























