
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। कोहरे और धुंध के कारण 1 दिसंबर से निरस्त चल रही मेमू, बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 1 मार्च से पटरी पर लौटेंगी। दोनों ट्रेन 1 मार्च से बहाल होगी जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं काशी विश्वनाथ और अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में भी बढ़ोतरी होने से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे हर वर्ष सर्दी के मौसम में 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कोहरे और सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों का संचालन निरस्त करता है। सभी निरस्त ट्रेनों का संचालन अगले महीने से बहाल हो जाएगा जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

























