
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): अदालत में तारीख पर हाजिर न होने से अदालत ने वारंट जारी कर दिए और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वारन्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने दो वारन्टियों को गिरफ्तार कर लिया।वारंटी जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी के गांव निडोरी का मौहम्मद माहिर व पिलखुआ के मौहल्ला अचपलगढी का सुमित है।आरोपी न्यायालय में तारीख पर हाजिर नही हो रहे थे जिस वजह से न्यायालय ने वारंट जारी किया और वारंट के आधार पर पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

























