
केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित “केन्द्रीय बजट 2026 विधानसभा चौपाल” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल,जिला पंचायत रेखा नागर व विधायक विजयपाल आढती ने केन्द्रीय बजट को विकसित भारत की मजबूत नींव बताया।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया ‘केंद्रीय बजट 2026’ केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत-2047’ की मजबूत नींव है। इस बजट में हमारे अन्नदाता किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने और बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने पर विशेष बल दिया गया है।उन्होने बजट की बारीकियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है—सरकार की हर योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कविता माधरे,सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, डॉ नीलम,पूर्व अध्यक्ष मालती भारती,सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली व विनोद गुप्ता उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























