सीबीएसई की सलाह, परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे










सीबीएसई की सलाह, परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरु होने जा रही है। इस साल भारत और विदेश के 26 देशों से 46 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।

ऐसे में बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा सेंटर पर पहुंचने के लिए कहा है। इस संबंध में बोर्ड ने छात्रों व अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सीबीएसई के अनुसार परीक्षा के दिनों में जरूरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय समिट, उच्च स्तरीय बैठकों और दूसरे प्रोग्राम और ट्रैफिक रूट डायवर्जन के कारण सेंटर पहुंचने में देरी हो सकती है। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे घरों से जल्दी निकलें जिससे वह समय से परीक्षा सेंटरों पर पहुंच सकें। बोर्ड ने छात्रों व अभिभावकों से कहा है कि वे स्थानीय हालात, ट्रैफिक, मौसम, सेंटर की दूरी को देखते हुए समय से परीक्षा सेंटर पर पहुंचे। बोर्ड ने परीक्षा से एक दिन पहले सेंटर पर जाकर उसे देखने की सलाह दी। परीक्षा केंद्र में छात्रों को किसी प्रकार के संचार उपकरण (फोन, ईयर फोन व अन्य) ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।

सुबह दस बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी

बोर्ड परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी छात्रों का परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे से या उससे पहले पहुंचना जरूरी है। सुबह दस बजे के बाद छात्रों को परीक्षा सेंटर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। बोर्ड की ओर से सलाह दी गई है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय का ध्यान रखें।

गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739








  • Related Posts

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

    🔊 Listen to this केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींवहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित “केन्द्रीय बजट 2026 विधानसभा चौपाल” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा…

    Read more

    हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैच

    🔊 Listen to this हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैचहापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित हापुड़ टैक्स टी20 क्रिकेट लीग का शुभारंभ गाजियाबाद की…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

    हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैच

    हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैच

    पुलिस ने दो चाकूबाज दबोचा

    पुलिस ने दो चाकूबाज दबोचा

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त

    हाफिजपुर पुलिस ने ठगी की शत-प्रतिशत राशि वापिस दिलाई

    हाफिजपुर पुलिस ने ठगी की शत-प्रतिशत राशि वापिस दिलाई
    error: Content is protected !!