
गंगा एक्सप्रेस वे पर अक्टूबर से सफर शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से हापुड़ होकर प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस वे पर सफर अक्टूबर से शुरू होने की सम्भावना है। यह एक्सप्रेस वे 594 कि० मी० लम्बा है, जो सूबे के 12 जनपदों से होकर गुजर रहा है
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गंगा एक्सप्रेवे के बचे हुए कामों को जल्द पूरा कराने तथा प्रस्तावित सभी नवीन एक्सप्रेसवे का हर हाल में शिलान्यास अक्तूबर में कराने का निर्देश दिया है।
मंत्री ने शनिवार को पिकप भवन लखनऊ में उप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक निर्माणाधीन प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे केबचेहुए काम की नियमित मानीटरिंग की जाए। अधिकारियों ने बताया गया कि 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के मेन कैरिजवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वाहनों का अवागमन शुरू होने के पूर्व अब सुरक्षात्मक उपायों पर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे पर पक्की बाउंड्रीवाल व मेटल बीम क्रैश बैरियर का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि सुरक्षित तरीके से वाहनों का अवागमन हो सके। मंत्री ने नवीन प्रस्तावित अन्य एक्सप्रेसवे के शिलान्यास को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























