
पांच सड़कों का 5.92 करोड़ से होगा निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। जिले की दोनों चीनी मिलों को जोड़ने वाले पांच मार्गों का नवनिर्माण कराया जाएगा। इससे प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। करीब 5.92 करोड़ से 6.40 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग ने शासन को इसका प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 1.50 करोड़ से दो किलोमीटर लंबे सिखैड़ा पेट्रोल पंप से नया बांस नहर के पुल तक, 90 लाख से 1.20 किलोमीटर लंबे मोहम्मदपुर आजमपुर से छतनौरा-मतनौरा मार्ग, 90 लाख से 1.20 किलोमीटर लंबे ब्रजघाट पलवाड़ा मार्ग से नंगला तक, 1.12 करोड़ से 1.50 किलोमीटर लंबे सिंभावली टोडरपुर मार्ग से अनूपशहर कैनाल पटरी मार्ग और 1.50 करोड़ से दो किलोमीटर लंबे डासना-धौलाना गुलावठी मार्ग से नटों की मंदैया मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


























