
आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने जैन अनुयायियों को दिया आशीर्वाद
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):श्री 108 आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज के शुक्रवार को मगंल बिहार से पूर्व जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, महामंत्री सुशील जैन आदि को महाराज जी ने माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। महाराज जी ने सभी के मगंल जीवन की कामना की तथा सदैव धर्म से जुड़े रहने का आव्हान किया।
शुक्रवार को महाराज जी की आहार चर्या अशोक कॉलोनी मे पंकज जैन, मीनू जैन के आवास पर हुई।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926


























