
जी0एस0 हॉस्पिटल में टीबी एवं कैंसर रोगों की निःशुल्क स्क्रीनिंग अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जीएस सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में टीबी एवं कैंसर से बचाव हेतु विशेष स्क्रीनिंग कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस कैम्प में 100 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।
कैम्प के दौरान रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ0 ललिता सिंघल ने बताया कि वर्तमान समय में मुंह, गले, स्तन एवं बच्चेदानी ;सर्वाइकल कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने उपस्थित मरीजों से संवाद करते हुए उनके लक्षणों के आधार पर विस्तृत स्क्रीनिंग की। साथ ही कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समय पर किसी भी असामान्य गांठए अचानक वजन कम होना अनियमित रक्तस्राव जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। 9 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण कराने का सुझाव भी दिया गया जिससे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव है।
भारत सरकार की प्रमुख पहल टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोग विभाग द्वारा लक्षणों के आधार पर समस्त मरीजों की जांच की गई। आवश्यकतानुसार एक्स.रे एवं बलगम की जांच भी कराई गई ताकि समय रहते रोग की पहचान कर उपचार प्रारंभ किया जा सके।
जिला प्रशासन की तरफ से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील त्यागी ने कहा कि जनपद में सभी अस्पतालों में इस तरह के कैम्प आयोजित किये जा रहे है जिससे मरीजों को इसका लाभ मिल सकें ओर समय से उपचार किया जा सकें।
इस अवसर पर मेडिकल डायरेक्टर डॉ0 रूपाली शर्मा उपजिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 कृष्ण कुमार शर्मा जिला पी0पी0एम0 समन्वयक सुनील चौधरी एम0एस0 डॉ0 शरद गोयल उपनिदेशक मनोज शिशोदिया डॉ0 लबिका सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























