
खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा आई सामने
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एल एन पब्लिक स्कूल के मैदान में हुआ जहां जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर एलेन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य आराधना बाजपेई व अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया।मार्च पास्ट के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा मैदान पर 100 मी बालिका रेस को हरी झंडी दिखाकर खेलों का शुभारंभ कराया गया। अपने अपने ब्लॉक में विजेता छात्र-छात्राओं द्वारा जनपद की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा किया गया जहां से प्रथम स्थान पर विजित बच्चों द्वारा मंडल स्तर पर प्रतिभाग किया जाएगा।जिला पीटीआई मनप्रीत खैरा व ब्लॉक के व्यायाम शिक्षकों खेल अनुदेशकों द्वारा मैदान पर रहकर एथलीट व अन्य ग्रुप इवेंट्स को संपन्न कराया गया ।मैदान पर बच्चों ने अपना पूरा दमखम दिखाया जहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों और उनके अध्यापकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला वही असफल रहने वाले बच्चों में थोड़ी मायूसी थी जिनका उत्साह आवेदन करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आयोजन के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से अलग-अलग समितियां बनाकर योजना बद्ध तरीके से दौड़ लंबी कूद कबड्डी जिमनास्टिक योग डिस्कस थ्रो व अन्य इवेंट्स कराए गए। जनपद के खेलों में पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः सिंभावली हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक रहे। इस अवसर पर जिले के खंड शिक्षा अधिकारी जिला समन्वयक एसआरजी जिला व ब्लॉक व्यायाम शिक्षक ए आर पी द्वारा उपस्थित रहकर बच्चों को सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान किए गए।मंच संचालन संजय शर्मा व अंजू आजाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अखिलेश आस मोहम्मद मीनाक्षी अलका नीलाक्षी भावना रश्मि दिव्या संजीव पंकज उपेंद्र आशा सरिता सुबोध मोइन आलम शैलेंद्र द्वारा उपस्थित रहकर खेलों के आयोजन के लिए अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन किया गया। जनपद के बाद अब मंडल स्तरीय खेलों का आयोजन होगा जिसकी जिम्मेदारी इस बार जनपद हापुड़ को ही मिली है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867

























