
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मूल रूप से हापुड़ के गांव ददायरा श्यामपुर के रहने वाले रिटायर्ड दरोगा ने मेरठ में अपनी पत्नी संग फांसी लगाकर जान दे दी। मेरठ पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके बेटों को सुपुर्द कर दिए जिनका अंतिम संस्कार हापुड़ के पैतृक गांव में हुआ।
हापुड़ निवासी 67 वर्षीय लल्लू सिंह मेरठ में अपनी पत्नी 65 वर्षीय संतोष सिंह के साथ रहते थे। 2020 में लल्लू सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा पद से रिटायर्ड हुए थे। उनका एक बेटा संदीप सिंह एयरफोर्स से रिटायर्ड है जो पत्नी और बच्चों के संग मेरठ में ही किराए के दूसरे मकान में रहते हैं। बुधवार की सुबह 9:00 बजे लोग रिटायर्ड दरोगा के घर पहुंचे तो बेडरूम के पास वाले कमरे में पंखे पर एक ही दुपट्टे से लल्लू और संतोष का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस ने शव बेटे के सुपुर्द कर दिया। घर के अंदर के दरवाजे बंद थे। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























