
मेजों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में मंगलवार की रात मेजो से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कमजोर स्लैब पर चढ़ने के दौरान पलट गई और लोहे की मेज की चपेट में आकर ट्रैक्टर पर सवार चालक व दो राहगीर घायल हो गए। छोटे खान व मुनफेद समेत तीन लोगों को चोटें आई जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार की रात का है जब साप्ताहिक बाजार में लगने वाली मेज को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर एक ट्रैक्टर चालक ले जा रहा था। मौके पर खड़े छोटे खान और मुनफेद ने ट्रैक्टर चालक को नाले पर पड़ी स्लैब कमजोर होने का हवाला दिया लेकिन ट्रैक्टर चालक नहीं माना। उसने ट्रैक्टर स्लैब पर चढ़ा दिया तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ऐसे में ट्रैक्टर चालक के साथ-साथ राहगीर छोटे खान और मुनफेद भी चपेट में आ गए। तीनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


























