
कार हुई पंचर, हादसे की चपेट में आए तीन वाहन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के उपेड़ा फ्लाईओवर पर बुधवार को एक गाड़ी का टायर अचानक पंचर हो गया। इस कारण गाड़ी हाईवे पर अनियंत्रित हो गई। तभी दो अन्य वाहन भी गाड़ी की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला बुधवार का है जब एक गाड़ी जैसे ही उपेड़ा फ्लाईओवर पर पहुंची तो गाड़ी का टायर अचानक पंचर हो गया। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होने लगी लेकिन चालक ने किसी तरह गाड़ी को कंट्रोल किया। इसी बीच दो अन्य गाड़ियां हादसे की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि सड़क हादसे में तीनों वाहन में सवार लोग बाल-बाल बच गए। हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























