
हापुड़ के अमित शर्मा का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश के राजकीय एवं एडेड स्कूलों के 15 अध्यापकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। शासन ने मंगलवार को पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी।
इन शिक्षकों को जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में गाजियाबाद की रेनूतोमर, वाराणसी के डॉक्टर रमेश प्रतापसिंह, रायबरेली के गिरिजेश कुमार मल्ल, मुरादाबाद के डॉक्टर अनुज कुमार अग्रवाल, गोरखपुर के महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, संत कबीर नगर के अरुण कुमार ओझा एवं डॉ अभिषेक कुमार सिंह, रामपुर के डॉक्टर गौरव वाष्र्णेय, हापुड़ के अमित कुमार शर्मा, भदोही के डॉक्टर हरिश्चंद्र यादव, फिरोजाबाद के अश्वनी कुमार जैन, बरेली के राज्यपाल एवं डॉ संजय कुमार सिंह, आगरा के गुणधर लाल जैन तथा वाराणसी के प्रकाश नारायण सिंह शामिल है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव उमेश चंद्र द्वारा जारी राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की जारी सूची में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि राज्य चयन समितिद्वारा मंडलीय समिति से अग्रसारित किए गए संबंधित शिक्षक गण का साक्षात्कारएवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया है। चयनित अध्यापकों को नियमानुसार सेवा विस्तार एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी।
राज्य अध्यापक के पुरस्कार के लिए हापुड़ चयनित शिक्षक अमित कुमार शर्मा राजकीय इन्टर कालेज अनूपपुर डिबाई में शिक्षक है और शिक्षक दिवस 5 सितम्बर-2028 को उन्हें यह पुरस्कार लखनऊ में प्रदान किया जाएगा। यह पहला अवसर है। जब जनपद से किसी माध्यम शिक्षक को यह पुरस्कार मिला है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020


























