
बीमारी के कारण हाफिजपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल का निधन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर में दो जनवरी 2024 से तैनात चल रहे हेड कांस्टेबल संजय सिंह की लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। मेरठ के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था जहां निधन होने से परिजनों में शोक की लहर है।
मूल रूप से जनपद मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र के गांव हयातपुर के रहने वाले संजय बीमारी से पीड़ित थे। आठ फरवरी से वह तीन दिन के अवकाश पर थे जिनका मेरठ में अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























