
हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला कोटला सादात के रहने वाले अर्जुन की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। ऐसे में आसपास के रहने वाले मुस्लिम समाज के लोगों ने अर्जुन का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। मुसलमानों ने साम्प्रदायिक सौहार्द व एकता की मिसाल पेश कर अर्जुन का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया।
आपको बता दें कि मोहल्ला कोटला सादात के रहने वाले अर्जुन की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। अर्जुन पिछले करीब 15 वर्षों से मोहल्ला कोटला सादात में रह रहा था। जब आसपास के क्षेत्र के लोगों को सूचना मिली कि अर्जुन की मौत हो गई है तो सभी एकत्र हुए। आसपास मुस्लिम समाज के लोग रहते हैं जिन्होंने भाईचारे का परिचय देते हुए सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की और अर्जुन की अर्थी तैयार कर अंतिम यात्रा में शामिल हुए। पार्थिव शरीर को कंधा दिया और अर्जुन का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


























