जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी आवेश खान को मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने दोस्त की बहन को लव जिहाद में फंसाने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी आवेश खान भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहकर छह वर्षों से एक फैक्ट्री में काम कर रहा था जो पहचान छिपा कर अपना नाम राजा बताने लगा और उसने फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक की 22 साल की बहन को प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच युवती को आवेश की असलियत का पता चला जिसके बाद उसने आपत्तिजनक स्थिति में बनाई वीडियो वायरल करने की धमकी दी जिसके बाद युवती ने किसी तरह हिम्मत एकत्र की और हिंदू संगठनों को अवगत कराया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आवेश खान उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के फोन से 40 अश्लील वीडियो बरामद की है। कुछ चैट भी सामने आई है। कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से पीड़िता के अलावा दो अन्य युवतियों के वीडियो भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हेल्थ इंश्योरेंस, वाहनों के इंश्योरेंस व टर्म इंश्योरेंस हेतु संपर्क करें: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान ||







  • Related Posts

    रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के रामनिवास स्मारक बालिका इन्टर कालिज परिसर में सोमवार को विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय…

    Read more

    बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

    🔊 Listen to this बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

    रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

    बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

    बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

    तमंचेधारी को मिला दंड

    तमंचेधारी को मिला दंड

    दहेज लालची पति गया जेल

    दहेज लालची पति गया जेल

    हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

    हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

    सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

    सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन
    error: Content is protected !!