
बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर बस और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। मृतक की पहचान सलमान निवासी इस्लामनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला शनिवार का है जब छिजारसी टोल प्लाजा पर बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि सलमान निवासी इस्लामनगर की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























