
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव अलीपुर मुग़लपुर के रहने वाले सूरज ने आरोप लगाया कि उसकी शादी एक नवंबर 2025 को एक महिला के साथ हुई थी। महिला उनके साथ अभद्र व्यवहार करती है। बार-बार रुपयों की मांग करती है और रुपए न मिलने पर गाली-गलौज करती है। पीड़ित पक्ष ने मामले में सोमवार को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूरज और उसके परिजनों ने बताया कि युवती अक्सर अभद्र व्यवहार करती थी। गाली-गलौज भी करती थी। एक बिचोलिए के माध्यम से सूरज की शादी महिला से हुई। विवाहित जब भी अपने घर जाती है तो वहां से वापस आने पर पैसे मांगती है। महिला की मांग पर उसे रुपए भी दिए। परिजनों का आरोप है कि महिला घर से जाते-जाते आभूषण और पैसे भी ले गई है जो लगातार धमकियां दे रही हैं जिन्होंने मामले में हापुड़ के एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।























