
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित अपना घर कॉलोनी के घरों में हाई वोल्टेज प्रभावित होने से 24 से ज्यादा घरों में करंट दौड़ गया। कई लोग हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। लोगों ने ठेकेदार के दो कर्मियों को पकड़ लिया और पुलिस को मामले से अवगत कराया। वहीं पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने ठेकेदार से पूरे मामले की रिपोर्ट भी तलब की है।
हापुड़ के अपना घर कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने बताया कि लाइन की लीड वायर को बदला जा रहा है। यह कार्य पावर कारपोरेशन के ठेकेदार व संविदा कर्मी कर रहे थे। कोई विशेषज्ञ नहीं लगा था। क्षेत्र वासियों का आरोप है कि अप्रशिक्षित कर्मियों ने लाइन की केवल गलत छोड़ दी जिससे लोगों के घरों में अचानक हाई वोल्टेज दौड़ने लगी और घरों के विद्युत उपकरण भी फूंक गए। इसके बाद नाराज़ क्षेत्रवासियों ने दो बिजली कर्मियों को पकड़ लिया और अधिकारियों का मामले से अवगत कराया। अधिकारियों ने मामले में रिपोर्ट तलब की है।























