
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ हाइवे पर शनिवार को गेहूं चावल व्यापारी राजेश से हुई 64 लाख की लूट के मामले में हापुड़ एसपी ने पिलखुवा इंस्पेक्टर समेत दो चौकी इंचार्जों को सस्पेंड किया है। पिलखुवा थाना प्रभारी श्योपाल सिंहव दरोगा मेहंतराज समेत तीन पर गाज गिरी है।























