
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनी जागरुकता संघ के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया- जिसमें युवा,महिला, बच्चो के साथ सभी लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया सभी में देशभक्ति का जोश दिखायी दिया। जिसमें सिकन्द्राबाद, हापुड़, पिलखुवा, मोदीनगर, मेरठ, मथुरा के लोगो ने भाग लिया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी- सागर मुरलीवाल ने कहा हापुड़ जिलें में पहली बार चार जिले बुलन्दशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ के सैनी समाज के लोगो ने मिलकर यह यात्रा निकाली जिसमें लोगो में बहुत ज्यादा देशभक्ति का उत्साह दिखायी दिया, लोग अपनी बाईको, कारो,ट्रैक्टरों लेकर ज्यादा से ज्यादा लोग उपस्थित रहें। इस यात्रा का समापन जली कोठी मेरठ पर हुआ। जहां पर सभी लोगो ने पहुंचकर शहीद स्तम्भ पर जाकर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।
इस अवसर पर लोकेन्द्र सैनी, डा0 तुषार सैनी,जे0पी0 सैनी, हरिओम सैनी एडवोकेट,सागर मुरलीवाल, सुरेन्द्र सैनी, कुलदीप सैनी एडवोकेट, श्रषिपाल सैनी एडवोकेट, शिशांति सैनी एडवोकेट, हरदेश सैनी, अरविन्द सैनी, राजीव सैनी, मूलचन्द सैनी, करन सैनी, शिवकुमार सैनी, संजीव सैनी, राहुल सैनी, शिखा सैनी, ओमप्रकाश सैनी, विरेन्द्र सैनी आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।

























