
बैंक हड़ताल से करोड़ों का कारोबार प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक सप्ताह में 5 दिन कार्य की मांग कर रहे बैंक कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे और उन्होंने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकों में लेनदेन ठप्प रहा जिस कारण करोड़ों रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ।
यूनाइटिड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हापुड़ के विभिन्न बैंक के कर्मचारी मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के बाहर एकत्र हुए और सप्ताह में 5 दिन कार्य दिवस की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना था कि जब आरबीआई, एलआईसी तथा अन्य सरकारी दफ्तरों में 5 दिन का कार्य सप्ताह लागू है तो बैंकों में भी इस नियम को लागू किया जाना चाहिए। यूनियन के जिला संयोजक आर.के. माहेश्वरी ने बताया कि सप्ताह में 5 दिन कार्य दिवस की मांग पर कर्मचारी अड़िग है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731





























