
हापुड़ के आर्य नगर में सड़क और नाली निर्माण जरूरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला आर्य नगर में स्थित माहेश्वरी मंदिर वाली गली में निर्माणाधीन सड़क के साथ-साथ नागरिक नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं।
इस गली में स्वाधीनता संग्राम के सेनानी श्री आर.पी महेश, अमोलक चंद व कैलाश चंद के आठ परिवार रहते हैं। स्वतंत्रता सेनानी परिवार के शिक्षाविद् साहित्यकार तथा वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चंद्र महेश ने बताया कि बरसात के दिनों में थोड़ी ही वर्षा से गली में पानी एकत्र हो जाता है और घरों में घुस जाता है। उन्होंने पानी की निकासी को लेकर नाली निर्माण की मांग प्रदेश सरकार के पोर्टल पर की थी परंतु कुछ स्वार्थी नाली निर्माण का विरोध कर रहे हैं।
स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों की मांग है कि गंदे व बरसात के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए नाली का निर्माण जरूरी है और नगर पालिका परिषद हापुड़ को सड़क निर्माण के साथ-साथ नाली का निर्माण कराया जाए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























