
हापुड़-बुलंदशहर रोड पर निर्माणाधीन भवन की हर जुबान पर चर्चा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो हापुड़ में मानक के विपरीत निर्माण व अवैध कालोनी का कारोबार हर तरफ है, परन्तु हापुड़ बुलन्दशहर रोड पर निर्माणाधीन बहुमंजिले भवन का निर्माण हर जुबान पर चर्चा का विषय बना है।
बुलंदशहर रोड के रामपुर रोड़ से एक चार मंजिले व्यवसायिक भवन का निर्माण दिनरात जोरों पर है जिसका भूमि तल अलग है। सइक किनारे “भवन निर्माण हेतु रोड अथारिटी से अनुमति लेनी होती है, जो भवन स्वामी ने नहीं ली है। हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण का भी ध्यान इस ओर नहीं है। नियम के मुताबिक प्राधिकरण का अधिकृत अफसर समय-समय पर मौके का निरीक्षक कर यह रिपोर्ट देगा कि भवन निर्माण मानचित्र के अनुरूप हो रहा है, परन्तु ताज्जुब इस बात का है कि प्राधिकरण का कोई अफसर अभी तक इस और नहीं झांका है।
भवन निर्माण सामग्री पर 28 प्रतिशत जीएसटी है, जिसे भवन स्वामी द्वारा अदा नहीं किया गया है और बेनामी रकम को खपाया जा रहा है। भवन में बेसमेंट के अतिरिक्त तीन मंजिल का निर्माण हो चुका है। जबकि चौथी मंजिल का निर्माण जारी है। जो भी व्यक्ति भवन के पास से गुजरता है, वह बिल्डिंग की बढ़ती हुई हाईट को देखकर दंग रह जाता है।
हापुड़ उपभोक्ता संघ ने सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश सरकार का ध्यान हापुड़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग की ओर आकर्षित किया है और राजस्व वसूली की मांग की है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||





























