
वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक में रखा सालभर का ब्यौरा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति हापुड की वार्षिक सभा एसएसवी इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित की गई।संस्था के मंत्री लक्ष्मी राम कंसल ने पूरे वर्ष में किए गए कार्य की जानकारी दी और नए सदस्यों का परिचय कराया।समिति के 80 वर्ष से ऊपर के सदस्यों का सम्मान किया गया। वर्ष में आए हुए का विवरण दिया गया। डॉक्टर राजेश गुप्ता ने कहा कि संस्था ने मुझे बहुत सम्मान दिया है। आगामी कार्यक्रम में संस्था ने वैश्य समाज के जो बंधु किसी सेवा में कार्यरत हैं उनसे जुड़ने का आवाहन किया सभी सदस्यों को उपहार वितरित किए गए प्रधान गिरीश अग्रवाल ने मेधावी छात्रों को समाज कार्य में रुचि लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर समिति के काफी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























